Terms & Conditions

जिस प्रॉडक्ट को ऑनलाइन खरीद रहे हैं, उसके बारे में जरूर चेक करें कि प्रॉडक्ट के लिए रिटर्न का विकल्प है या नहीं। अगर कहीं प्रॉडक्ट में कोई खराबी निकली या प्रॉडक्ट आपको पसंद नहीं आया तो रिटर्न पॉलिसी के तहत प्रॉडक्ट को या तो वैसे ही दूसरे प्रॉडक्ट से बदला जा सकता है या फिर लौटाकर पैसे वापस पाए जा सकते हैं। अगर रिटर्न पॉलिसी है तो उसके नियम व शर्तें अच्छे से पढ़ें कि प्रॉडक्ट को कितने दिन के अंदर रिटर्न किया जा सकता है, प्रॉडक्ट को रिटर्न करने के लिए कहीं कोई शर्त लागू तो नहीं है आदि।